चतरा: चतरा पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल के निर्देश पर मंगलवार को लावालौंग थाना क्षेत्र में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सुदेश गंझु, पिता पूसन गंझु, ग्राम पसागम, थाना लावालौंग, जिला चतरा के पास से 818 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई।
इस मामले में लावालौंग थाना में कांड संख्या 51/25, दिनांक 29/07/25, धारा 18/27(A)/29 NDPS एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। अभियुक्त सुदेश गंझु को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया शुभम खंडेलवाल, थाना प्रभारी लावालौंग पु.अ.नि. रुपेश कुमार, पु.अ.नि. सूर्यप्रताप सिंह, स.अ.नि. शैलेश राय और लावालौंग थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।
मो शाहबान की रिपोर्ट,
