Home » News Update » पीजीटी 2023 के नियुक्ति पत्र मामले को लेकर माले नेता ने मंत्री से की मुलाकात।

पीजीटी 2023 के नियुक्ति पत्र मामले को लेकर माले नेता ने मंत्री से की मुलाकात।

गिरिडीह: पीजीटी,2023 में पूरे झारखंड से 54 स्टूडेंट को नियुक्ति पत्र नहीं मिला है, इस विषय को लेकर माले नेता राजेश सिन्हा ने रविवार को मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मुलाकात की। इस मौके पर विभागीय मंत्री ने दिया संज्ञान में रखने का आश्वासन दिया। गौर तलब है कि

PGT-2023, जिसमें कुल 3120 पदों के लिए वेकेंसी थी। विज्ञापन संख्या 2/2023 एवं 3/2023 के तहत भर्ती प्रक्रिया पूरी की गई थी। इसमें से 2600 लोगों को नियुक्ति एक साल पहले ही दी जा चुकी है।

वही यहां बताते चलें कि 54 अभ्यर्थियों का JSSC द्वारा मार्च में मेरिट लिस्ट जारी किया गया था, और शिक्षा विभाग में 20 मार्च 2025 को छात्रों का काउंसलिंग हुआ था। लेकिन अभी तक फाईनल रिजल्ट एक्स स्टूडेंट को नियुक्ति पत्र नहीं मिला है। हमलोग 4 महीने से नियुक्ति पत्र के इंतजार में हैं।

मुलाकात के दौरान माननीय मंत्री से इसके अलावे भी यदि किसी भी परीक्षा का रिजल्ट रुका हुआ है तो उसपर भी संज्ञान लेने का अनुरोध किया गया, कहा गया जल्द से जल्द नियुक्ति प्रक्रिया शुरू किया जाए, ताकि छात्र छात्राएं अपनी सुविधा दे सके। वही संबंधित विभाग के मंत्री ने आश्वासन दिया कि इसे संज्ञान में ले लिया गया है, जल्द ही इस विषय पर फलाफल नजर आने लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal