Home » News Update » चतरा कल सुबह 10 बजे होगा कृषि उद्यम मेला का उद्घाटन , उपयुक्त कृतिश्री जी ने किया निरीक्षण।

चतरा कल सुबह 10 बजे होगा कृषि उद्यम मेला का उद्घाटन , उपयुक्त कृतिश्री जी ने किया निरीक्षण।

चतरा: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, चतरा में 1 और 2 अगस्त 2025 को कृषि उद्यम मेला 2025 का आयोजन होने जा रहा है। यह मेला कृषि नवाचार, ग्रामीण उद्यमिता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के साथ-साथ सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का एक ऐतिहासिक अवसर होगा।

मेले के प्रमुख आकर्षण।

दो दिवसीय मेले में आधुनिक कृषि तकनीकों की प्रदर्शनी, SHGs, FPOs और किसानों के उत्पादों का विपणन, रिलाइंस, अमूल, मेघा सहित 30 से अधिक राष्ट्रीय खरीदारों की भागीदारी, पॉलीहाउस, हाइड्रोपोनिक्स, बायोफ्लॉक जैसे मॉडलों का जीवंत प्रदर्शन, प्रशिक्षण सत्र, विशेषज्ञ मार्गदर्शन और संवाद सत्र शामिल होंगे।

मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक भी आयोजित किए जाएंगे, जो मेले के सामाजिक सरोकार को और सशक्त करेंगे।

उद्घाटन और तैयारियाँ।

मेले का उद्घाटन 1 अगस्त को सुबह 10:00 बजे होगा, जिसमें विभिन्न विभागों, कृषक समूहों और आम नागरिकों की सहभागिता होगी। आज उपायुक्त चतरा श्रीमती कीर्तिश्री ने मुख्य आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। उनके साथ उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, जिला जन संपर्क पदाधिकारी शकील अहमद और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

उपायुक्त ने टेंट, मंच, स्टॉल, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, बिजली और मीडिया सुविधाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को समयबद्ध व व्यवस्थित कार्यान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, “यह मेला कृषि को लाभकारी उद्यम में बदलने और जिले के किसानों व युवाओं को नवाचार, बाजार और नेटवर्किंग से जोड़ने का प्रभावी मंच है।”

आत्मनिर्भर चतरा की दिशा में कदम

“कृषि उद्यम मेला 2025” आत्मनिर्भर चतरा और समृद्ध झारखंड की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों, कृषकों, युवाओं और मीडिया से मेले में सक्रिय भागीदारी कर इसे सफल बनाने की अपील की है।

मो शाहबान की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal