बाईक चोर गिरोह के सदस्य बाइक समेत हुए गिरफ्तार
गिरिडीह: 28.7.2025 को दिन के समय में निमियाँघाट थाना क्षेत्र के पुरानी जी० टी० रोड इसरी बाजार के पास में अवस्थित प्रसाद हार्डवेयर नामक प्रतिष्ठान के पास से एक हिरो होण्डा स्पेलेण्डर प्रो मोटरसाईकिल रजि सं जे एच -10 एवि -4684 को अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर लिया गया था। जिस संबंध में निमियाँघाट द्वारा थाना काण्ड सं0 70/25 दिनांक 29.07.2025 धारा 303 (2) बी एन एस दर्ज किया गया। उक्त घटना के आलोक में पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डुमरी एवं पुलिस निरीक्षक डुमरी के नेतृत्व में इस घटना में शामिल अपराधकर्मी का पता लगाकर उक्त मोटरसाईकिल का बरामदगी करने का निर्देश प्राप्त हुआ था।
पुलिस अधीक्षक गिरिडीह के द्वारा दिये गये दिशा-निर्देश पर कार्रवाई करते हुए संदिग्ध अपराधकर्मी का सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान कराया जाने लगा। उसी दौरान इस काण्ड के अनुसंधान के क्रम में सूचना प्राप्त हुआ कि देवघर जिला के मधुपुर जीआरपी टीम के द्वारा इस हुलिया का व्यक्ति सुनील ठाकुर पिता सुदामा ठाकुर ग्राम चरकखुर्द, थाना मनियाडीह, जिला धनबाद को रेलवे स्टेशन मधुपुर से संदिग्ध अवस्था में घुमते हुए पकड़ा गया है। जिससे निमियाँघाट थाना पुलिस के द्वारा मधुपुर जाकर उक्त सुनील ठाकुर से पूछताछ किया गया तो उसने विभिन्न स्थानों के अलावे निमियाँघाट थानाक्षेत्र से मोटरसाईकिल चोरी करने में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए चोरी का मोटरसाईकिल को गिरिडीह जिला के मुफ्फसील थानाक्षेत्र अन्तर्गत निवासी किशन यादव उर्फ प्रदीप एवं सचिन कुमार राय के पास बेचने हेतु देने का बात स्वीकार किया है। जिसके पश्चात् इस काण्ड का अनुसंधान के क्रम में सुनील ठाकुर के द्वारा स्वीकार किये गये अपराध स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर मुफ्फसील थानाक्षेत्र के किशन यादव उर्फ प्रदीप पिता भुवनेश्वर यादव ग्राम पुरनी पटहरिया, गादी श्रीरामपुर थाना मुफ्फसिल, जिला गिरिडीह के घर पर छापामारी किया तो उसके द्वारा सुनील ठाकुर के द्वारा चोरी का दिया हुआ कुल 14 मोटरसाईकिल एवं सचिन कुमार राय पिता स्व० बलबीर राय ग्राम हेठपहरी, गादी श्रीरामपुर, थाना मुफ्फसिल, जिला गिरिडीह के द्वारा सुनील ठाकुर के द्वारा चोरी का दिया हुआ कुल 02 मोटरसाईकिल को बरामद करवाया गया है। उक्त दोनों भी अपने-अपने स्वीकारोक्ति बयान से सुनील ठाकुर से चोरी के मोटरसाईकिल को बेचने हेतु लेने का बात स्वीकार किया है। इस अभियान में किशन यादव उर्फ प्रदीप (उम्र करीब 23 वर्ष) पिता भुवनेश्वर यादव ग्राम पुरनी पटहरिया, गादी श्रीरामपुर थाना मुफ्फसिल, जिला गिरिडीह सचिन कुमार राय (उम्र करीब 22 वर्ष) पिता स्व० बलबीर राय ग्राम हेठपहरी, गादी श्रीरामपुर, थाना मुफ्फसिल, जिला गिरिडीह, को गिरफ्तार किया गया है तथा गिरफ्तार
किशन यादव उर्फ प्रदीप के निशानदेही पर मोटरसाईकिल (काला रंग का) पैशन प्रो० इंजन नं० एच ए 10इंजिन 10885, चेचिस नं० मबल्हा 10ए 6ईजीएफ 08180 मोटरसाईकिल (काला रंग का) स्पेलण्डर प्लस इंजन नं0 एचए 11एयलहज 39915, चेचिस नं0 मबल्हव 129एल एचजे 39939 बरामद किया गया है इस छापामारी दल में पु नि राजेन्द्र प्रसाद महतो, डुमरी अंचल पु अ नि सुमन कुमार, थाना प्रभारी, निमियाँघाट थाना पु अ नि प्रणीत पटेल, थाना प्रभारी, डुमरी थाना पु अ नि रूपेश कुमार, डुमरी थाना पु अ नि हरिश कुमार सिंह, निमियाँघाट थाना स अ नि सत्येन्द्र कुमार, निमियाँघाट थाना एवं निमियाँघाट थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।
