Home » News Update » बारिश में ध्वस्त हुआ वृद्ध का घर, बाल बाल बचे लोग।

बारिश में ध्वस्त हुआ वृद्ध का घर, बाल बाल बचे लोग।

हंटरगंज(चतरा): चतरा जिले के हंटरगंज प्रखण्ड क्षेत्र के कोबना गांव में बीते रात्रि लगातार मूसलाधार बारिश होने से एक वृद्ध का कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। गनीमत रही कि इस घटना में घर में रह रहे लोग बाल बाल बच गए। घर के मलबे में खाद्य पदार्थ , चारपाई सहित गृहस्थी भी दबकर खराब हो गई। कोबना गांव निवासी 60 वर्षीय सतेंद्र भुईयां उर्फ दूना भुईयां ने बताया कि अभी यह मेरे लिए आफत बन गई हैं उन्होंने बताया की हम और मेरी पुत्र वधु सहित एक पोती तीनों एक घर के एक कमरे में बुधवार देर रात सोए थे उसी समय घर आचनक ध्वस्त हो गया। भगवान का लाख लाख शुक्र रहा की हमलोग बच गए।हमलोगों के समक्ष भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। उन्होंने अधिकारियों से खाद्य पदार्थ मुहैया करवाने और प्रधानमंत्री आवास दिलाए जाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal