Home » News Update » अवैध खनिज उत्खनन के विरुद्ध सघन जांच अभियान जारी।

अवैध खनिज उत्खनन के विरुद्ध सघन जांच अभियान जारी।

एक ट्रैक्टर जब्त, सेक्टर-6 थाना क्षेत्र का मामला।

बोकारो: जिले में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया गया। इसी क्रम में सेक्टर-6 थाना अंतर्गत डी.पी.एस. स्कूल, सेक्टर-5 के समीप पथ पर अवैध रूप से बालू खनिज का उत्खनन कर परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर को पकड़ा गया।

उक्त ट्रैक्टर को विधिसम्मत रूप से जब्त करते हुए सेक्टर-6 थाना को सुपुर्द किया गया एवं संबंधित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

इस अभियान में खान निरीक्षक सीताराम टुडू तथा पुलिस बल की सक्रिय भूमिका रही। जिला खनन पदाधिकारी रवि कुमार सिंह द्वारा निर्देशित इस कार्रवाई का उद्देश्य अवैध खनिज गतिविधियों पर प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित करना है।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal