देवघर: श्रावणी मेला के दौरान आम जन मानस कांवरियों की सेवा करनें का मौका ढूंढते हैं ताकि वे भी 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर रहे कांवरियों का आशीर्वाद प्राप्त कर सकें।वैसे तो सैकड़ो की संख्या में मास व्यापी सेवा शिविर लगाए जाते हैं किंतु बहुत से ऐसे बाबा के भक्त हैं जो बर्षों से श्रावणी मेला के दौरान अकेले फल,पानी शर्बत आदि की ब्यवस्था कर कांवरियों तक पहुंच कर उन्हें व्यवस्था उपलब्ध करवाते हैं,ऐसे ही एक कांवरियों का सेवक हैं प्रभाकर कापड़ी।रबिवार को कांवरिया पथ पर पूर्व हावड़ा मंडल के स्टेशन प्रवन्धक प्रभाकर के नेतृत्व में कांवरियों की सेवा किया गया।प्रभाकर ने कहा कि नोकरी में रहने के बावजूद कभी छुट्टी लेकर तो कभी छुट्टी के दिन वर्षों से कांवरियों की सेवा करते आ रहा हूँ इससे आत्मीय संतुष्टि मिलती है।श्रद्धालुओं की सेवा कर लगता है हमने महादेव के भक्तों की सेवा किया है इसका सकारात्मक परिणाम अवश्य मिलेगा।हम सभी भाग्यवान हैं जो हमारा जन्म बाबा नगरी में हुआ है और यह सुखद सेवा करनें का मौका मिलता है।श्रद्धालुओं को सुगम जलार्पण कराने में उनकी सेवा और सहयोग करने से परम सुख व आनंद की अनुभूति होती है।

