बेरमो: गोमिया प्रखण्ड अंतर्गत हजारी पंचायत भवन में सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केन्द्रीय मंत्री व राज्य सभा सांसद एवं झारखण्ड आन्दोलन के प्रणेता वीर शिबू सोरेन जी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
शोक सभा में मुख्य रूप से उपस्थित मुखिया श्रीमती तारामणि भोक्ता ने कहा कि झारखण्ड के जन नायक वीर शिबू सोरेन जी के निधन से आज पूरे झारखण्ड में शोक की लहर है। समाज सेवी नरेश प्रजापति ने कहा कि झारखण्ड आन्दोलन के प्रणेता वीर शिबू सोरेन जी के नेतृत्व में आन्दोलन का देन है कि झारखण्ड अलग राज्य का निर्माण हुआ है, जिसे हमलोग कभी भूल नहीं सकते हैं। शोक सभा में वार्ड सदस्य किरण कुमार, शशि शंकर प्रसाद, नाईट गार्ड हरमेन्द्र कुमार एवं सुजीत कुमार मौजूद थे। सभी ने वीर शिबू सोरेन जी की महान आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
राजेश सागर की रिपोर्ट,
