Home » News Update » पुर्व विधायक माधव लाल सिंह ने बाबूलाल मरांडी के बयान को बताया निराशाजनक।

पुर्व विधायक माधव लाल सिंह ने बाबूलाल मरांडी के बयान को बताया निराशाजनक।

आदिवासी महोत्सव पर उठाए सवाल को लेकर दी तीखी प्रतिक्रिया

तेनुघाट: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा आदिवासी महोत्सव को लेकर दिए गए विवादित बयान पर पूर्व विधायक माधव लाल सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। एक प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बाबूलाल मरांडी के उस बयान को आड़े हाथों लिया और श्री माधव लाल सिंह ने कहा कि झारखंड का गठन ही आदिवासियों की सांस्कृतिक, सामाजिक और राजनीतिक पहचान को संरक्षित करने के लिए हुआ था। ऐसे में राज्य के पहले मुख्यमंत्री रह चुके और वर्तमान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर बैठे बाबूलाल मरांडी का यह बयान बेहद निराशाजनक और आदिवासी समाज का अपमान है। उन्होंने कहा कि यह बयान इस बात का प्रतीक है कि बाबूलाल मरांडी सत्ता से दूर होने की पीड़ा को झेल नहीं पा रहे हैं और इसीलिए वे गलत बयानबाज़ी कर रहे हैं। पूर्व विधायक ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गुरुजी एक युग पुरुष थे, जिन्होंने झारखंड आंदोलन को नेतृत्व प्रदान किया और आदिवासी चेतना को राजनीतिक स्वर दिया। उन्होंने गुरुजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे अपने पिता की मृत्यु के बाद राजनीति में सक्रिय हुए और संघर्ष के बल पर झारखंड की राजनीति में शीर्ष तक पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal