Home » News Update » स्वतंत्रता दिवस के आयोजन में प्रोटोकॉल एवं अनुशासन का ध्यान रखते हुए समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर उपायुक्त नए अधिकारियों के साथ की बैठक

स्वतंत्रता दिवस के आयोजन में प्रोटोकॉल एवं अनुशासन का ध्यान रखते हुए समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर उपायुक्त नए अधिकारियों के साथ की बैठक

आगामी 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर समाहरणालय सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त रामनिवास यादव ने करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस का मुख्य आयोजन हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी झंडा मैदान में किया जाएगा। जहां प्रातः 9:00 बजे झंडोतोलन किया जायगा। इसके साथ ही प्रमुख चिन्हित स्थलों पर भी निर्धारित समय में झंडोतोलन किया जाएगा। इस दौरान समारोह में साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, ट्रैफिक नियंत्रण एवं आपातकालीन सेवाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके साथ ही, आमंत्रण पत्रों का समय पर वितरण, स्वतंत्रता सेनानियों व उनके परिजनों को आमंत्रित करने पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया। बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमामय, एवं अनुशासित ढंग से आयोजित करने हेतु विभिन्न विभागों के संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।

वंही मौक यह निर्देश दिया गया कि संबंधित पदाधिकारी जिन्हें जो भी दायित्व मिला है, उसका निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे एवं आपसी समन्वय स्थापित कर पूरे कार्यक्रम को सफल बनायेंगें।

इसके साथ ही उपायुक्त राम निवास यादव ने सभी संबंधित पदाधिकारी को प्रोटोकॉल के अनुसार जिले में सभी चिन्हित स्थलों, कार्यालयों सहित सभी सामुदायिक पुस्तकालयों, पंचायत सचिवालयों, प्रखंड मुख्यालयों में राष्ट्रध्वज फहराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

वहीं प्रभात फेरी हेतु सभी स्कूलों की छात्र/छात्राएं झंडा मैदान में एकत्रित होंगे। इस कार्य के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक एवं अनुमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह के साथ समन्वय स्थापित कर अपने स्तर से समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। यातायात पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि प्रभात फेरी से संबंधित मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संधारित करेंगे एवं प्रभात फेरी के लिए निर्धारित समय अवधि एवं मार्ग में भारी वाहनों का प्रवेश सुबह 6:00 से दोपहर 12:00 बजे तक बंद रखेंगे।

इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस के मुख्य कार्यक्रम का आयोजन झंडा मैदान में किया जाएगा। झंडा मैदान के स्टेज, दीवार, झंडा का पाइप, पेड़ आदि का रंग-रोगन का कार्य कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल के द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में साउंड सिस्टम, बैनर, पोस्टर, की व्यवस्था जिला जनसंपर्क पदाधिकारी करेंगे। नगर निगम शहर में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखेंगे।

इस मौके पर बताया गया कि ध्वजारोहण समारोह के परेड में निम्नलिखित विभाग, विद्यालय के टुकडियों द्वारा भाग लिया जायेगा जिसमें 1. महिला पुलिस 2. डी० ए० पी० जवान के दो टुकड़ी 3. होम गार्ड 4. NCC (सिनियर) 5. डी० ए० भी० सी. सी. एल. 6. कार्मेल स्कूल. 7. सुभाष पब्लिक स्कूल, 8. कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय, गिरिडीह 9. सर जे. सी. बोस बालिका उच्च विद्यालय 10 बी. एन. साहा डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल गिरिडीह विद्यालय के छात्र-छात्राऐं भाग लेगें। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक, उपविकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह अपर समाहर्ता सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal