Home » News Update » उपायुक्त कीर्तिश्री की अध्यक्षता में जनता दरबार, आमजनों की समस्याओं का सुना गया

उपायुक्त कीर्तिश्री की अध्यक्षता में जनता दरबार, आमजनों की समस्याओं का सुना गया

चतरा: बुधवार को समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने आमजनों से प्रत्यक्ष मुलाकात कर उनकी समस्याओं और शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

जनता दरबार में भूमि विवाद, राशन वितरण, अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धा पेंशन, स्वास्थ्य, शिक्षा, मईया सम्मान योजना, और सड़क से संबंधित विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए।

उल्लेखनीय है कि चतरा जिले में प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक समाहरणालय परिसर में उपायुक्त की अध्यक्षता में जनता दरबार आयोजित होता है। इसमें आमजन अपनी समस्याएं सीधे उपायुक्त के समक्ष रख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal