चतरा: बुधवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने निर्वाचन कार्यालय स्थित वेयरहाउस का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण भारत निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए किया गया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सीसीटीवी कैमरों, सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन उपकरणों, प्रवेश-निकास व्यवस्था सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं का गहन अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि वेयरहाउस की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी व्यवस्थाएँ निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार अद्यतन रखी जाएँ।इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी वेदवंती कुमारी सहित निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित थे। उपायुक्त ने जोर देकर कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएँ।
