गोमिया: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के बोकारो जिला उपाध्यक्ष मुमताज आलम ने दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके पैतृक आवास नेमरा, गोला रामगढ़ में पहुंचे। शिबू सोरेन, जिन्हें ‘दिशोम गुरु’ के नाम से जाना जाता था। उनका निधन 4 अगस्त 2025 को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में 81 वर्ष की आयु में हुआ था। उनके निधन के बाद, बोकारो सहित पूरे झारखंड में उनके सम्मान में श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की गईं।
नेमरा में 5 अगस्त 2025 को शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ हुआ, जिसमें कई राजनीतिक नेता, मंत्री, समर्थक शामिल हुए। मुमताज आलम व झामुमो के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ, इस अवसर पर शिबू सोरेन के संघर्ष, आदिवासी अधिकारों के लिए उनके योगदान और झारखंड आंदोलन में उनकी भूमिका को याद करने के लिए वहां उपस्थित थे।
मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,
