Giridih: विराट प्रेम और करुणा की प्रतिमूर्ति सद्गुरु माँ का धरती पर आगमन सबको आहलाद देनेवाला है, क्योंकि सद्गुरु माँ का जीवन, उनकी हर सांस अपने देश, संस्कृति और परोपकार के लिए ही समर्पित है। सद्गुरु माँ के पावन जन्मोत्सव भाद्रशुक्ल चतुर्थी (२७ अगस्त २०२५) के अवसर पर तो वृहद् रक्तदान महायज्ञ होता है। जिससे अनकों बुझते दीपों को जीवन का प्रकाश मिलता है, किन्तु अन्य सेवाप्रकल्पों का शुभारम्भ आज से ही हो चुका है, जिसकी पहली कडी में सतगुरु मां ने आज दिनांक १२ अगस्त २५ को ईसरी रोड में अवस्थित दो अभावग्रस्त गाँव- केंदुआडीह एवं धावाटाँड के सौ परिवारों में माता-पिता, भाई-बहन, बच्चे-बूढ़े सहित पूरे परिवार के सभी सदस्यों के लिए निःशुल्क पर्याप्त वस्त्र वितरण करवाया । एक साथ अनेक – अनेक जोड़े मनपसन्द सुन्दर वस्त्रों को पाकर उनके हृदय में सद्गुरु माँ के प्रति कृतज्ञता और चेहरे पर जो आत्मिक सन्तोष और आनन्द छलक रहा था, वह अनिर्वचनीय है । 
इस मौके पर कबीर ज्ञान मंदिर गिरिडीह के सेवा कार्य में शामिल सद्गुरु माँ सेवाधारी शिष्यों ने भी अखंड आनन्द प्राप्त किया।
