Home » News Update » सीआईएसएफ यूनिट बीटीपीएस, बोकारो में वृक्षारोपण अभियान आयोजित

सीआईएसएफ यूनिट बीटीपीएस, बोकारो में वृक्षारोपण अभियान आयोजित

बेरमो -सीआईएसएफ यूनिट बीटीपीएस के कैंप परिसर में एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष 5 सौ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिसे सफलतापूर्वक पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।

इस अवसर पर इकाई प्रभारी अरुण प्रसाद ई. के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। उनके साथ-साथ निरीक्षक एके शर्मा, पीके प्रशून, एएसआई जेपी यादव, प्रधान आरक्षक रणवीर सिंह तथा इकाई के अन्य सीआईएसएफ बल सदस्यों ने भी इस अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न प्रकार के पौधे रोपे।

आयोजन का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और हरित क्षेत्र को बढ़ावा देना था। सीआईएसएफ यूनिट बीटीपीएस पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए प्रतिवर्ष ऐसे आयोजन करती है। इकाई प्रभारी अरुण प्रसाद ने कहा कि “पौधे हमारे भविष्य की नींव हैं। इस तरह के प्रयास न केवल पर्यावरण की रक्षा करती हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण भी प्रदान करते हैं।” इस अवसर पर सीआइएसएफ बल सदस्यों ने यह संकल्प लिया कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल की जाएगी। जिससे ये स्वस्थ वृक्ष बन सकें और पर्यावरण संतुलन में अपना योगदान दे सकें।

बेरमो से राजेश सागर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal