बोकारो थर्मल थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए बोलेरो चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संतोष तुरी के रूप में हुई है, जो हजारीबाग के थाना केरेडारी का निवासी है।
पुलिस ने बताया कि जितेंद्र कुमार ने हनुमान मंदिर, बीटीपीएस रोड से अपनी बोलेरो पिक अप वेन की चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद कांड संख्या – 55/25 के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने थर्मल थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव के नेतृत्व में छापेमारी कर संतोष तुरी को गिरफ्तार किया और उसके निशानदेही पर थाना केरेडारी के ग्राम बुंडू के निवासी शराफत हुसैन ऑफ शराफत अंसारी के घर से चोरी की गई बोलेरो बरामद की गई।
संतोष को गिरफ्तार कर पुलिस बोकारो ले आई और जेल भेज दिया गया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
बेरमो से राजेश सागर
