Home » News Update » गिरिडीह जिला साउंड यूनियन के रक्तदान शिविर में किया गया 23 यूनिट रक्त संग्रह।

गिरिडीह जिला साउंड यूनियन के रक्तदान शिविर में किया गया 23 यूनिट रक्त संग्रह।

गिरिडीह जिला साउंड यूनियन की ओर से होटल संगम गार्डन में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया। इस शिविर में अजय शिवानी, सिकंदर पंडित, अमर कुमार, सन्नी कुमार समेत 23 लोगों ने रक्तदान किया। इसमें से कई लोग पहली बार रक्तदान कर काफी खुश नजर आए। वंही इस मौके पर यूनियन के जिलाध्यक्ष रामजी प्रसाद यादव ने बताया कि साउंड यूनियन के सदस्य सामाजिक दायित्वों को लेकर गंभीर हैं। यूनियन की ओर से हर वर्ष रक्तदान शिविर लगाया जाता है ताकि जरूरतमंद लोगों की सहायता हो सके। उन्होंने कहा कि नवंबर में वृहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान रेड क्रॉस के चेयरमेन सह ब्लड बैंक के सचिव अरविंद कुमार ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यहां संग्रहित रक्त से कई जरूरतमंद लोगों को राहत मिल पायेगा। उन्होंने स्वस्थ्य लोगों से रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की। शिविर को सफल बनाने में उपाध्यक्ष इरफान अंसारी, सुरेश प्रसाद, अमित कुमार, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ शोहेल अख्तर, संत कुमार, शोहेल, रंजीत कुमार, सुधीर कुमार, विनिता मरांडी, योगेंद्र पासवान आदि ने अहम भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal