Home » News Update » गिरिडीह में यादव महासभा द्वारा धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी महोत्सव

गिरिडीह में यादव महासभा द्वारा धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी महोत्सव 

गिरिडीह में यादव महासभा द्वारा धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी महोत्सव , मौके पर भजन और झांकिया ने श्रद्धालुओं का मन मोहा 

गिरिडीह शहरी क्षेत्र के हुट्टी बाजार स्थित संकट मोचन मंदिर में रविवार की रात श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम रही। यादव महासभा द्वारा आयोजित भक्ति जागरण में सैकड़ों श्रद्धालु जुटे।

इस दौरान देर रात तक भक्ति गीतों और जयकारों से गूंजता रहा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव मौजूद रहे। वंही गिरिडीह से बाहर से आये कलाकारों ने कृष्ण भक्ति में सराबोर कर देने वाले भजन प्रस्तुत किए। इसके साथ-साथ वहां प्रस्तुत किए गए

कृष्ण रासलीला, हनुमान जी और महाकाल की अद्भुत झांकियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में यादव महासभा के पदाधिकारी, सदस्य गण तथा स्थानीय श्रद्धालुगण उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal