Home » News Update » 6 सूत्री मांगो को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे नगर निगम के कर्मी, सरकार के खिलाफ की जमकर की नारेबाजी

6 सूत्री मांगो को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे नगर निगम के कर्मी, सरकार के खिलाफ की जमकर की नारेबाजी

झारखंड लोकल बॉडीज इम्प्लॉइज फेडरेशन के बैनर तले सोमवार को गिरिडीह नगर निगम के कर्मियों ने निगम कार्यालय परिसर में भूख हड़ताल कर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी की। इस मौके पर कर्मियों और फेडरेशन नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने बार-बार लिखित आश्वासन देने के बावजूद उनकी मांगों को अब तक पूरा नहीं किया है। इनकी छह सूत्री मांगों में प्रमुख मांग दैनिक वेतन भोगी कर्मियों की सेवा नियमित करने से जुड़ी है। इस अवसर पर फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि दो मंत्रियों के लिखित समझौते के बावजूद अब तक किसी मांग को लागू नहीं किया गया है।

वंही भूख हड़ताल के कारण नगर निगम कार्यालय का कामकाज पूरी तरह ठप रहा तथा मौके पर बड़ी संख्या में निगम के कर्मचारी हड़ताल में मौजूद रहे। वंही फेडरेशन ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें शीघ्र पूरी नहीं की गईं, तो आंदोलन और उग्र होगा।

जिसके बाद 21 अगस्त को जिला स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं 29 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास के समक्ष विरोध प्रदर्शन होगा। इसके बाद भी मांगे पूरी न होने पर 12 सितंबर से राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। इस दौरान

कर्मियों ने साफ कहा कि जब तक समझौते को लागू कर उनकी मांगें पूरी नहीं की जातीं हैं, तब तक यह आंदोलन अनवरत रूप से जारी रहेगा। इस मौके पर फेडरेशन के गिरिडीह जिला अध्यक्ष अंजीत कुमार चंद्र, लखन हांडी शाहिद बड़ी संख्या में हडताकर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal