Home » News Update » हंटरगंज थाना पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान।

हंटरगंज थाना पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान।

यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले दर्जनों वाहन चालकों से वसूला गया जुर्माना।

हंटरगंज(चतरा): चतरा जिले के हंटरगंज थाना गेट समीप मंगलवार को पुलिस ने एंटी क्राइम और सड़क सुरक्षा को लेकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान वाहनों के दस्तावेज, लाइसेंस, हेलमेट और डिक्की की जांच की गई। इस दौरान पुलिस ने चालकों को यातायात नियमों के तहत वाहन चलाने की हिदायत भी दी। हंटरगंज थाना सब इंस्पेक्टर बीर बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक महोदय का निर्देश के बाद थाना गेट के समीप वाहन चेकिंग अभियान लगाया गया जिसमें दर्जनों बिना हेलमेट के बाइक चला रहे चालको से बाइक जब्त की गई है। अवाश्यक कागजात नहीं देने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए जिला परिवहन विभाग भेजा गया है । उन्होंने आगे बताया कि इस तरह का जांच अभियान जरूरी है, ताकि अपराध और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal