Home » News Update » बोकारो थर्मल में ओपन जिम का भूमि पूजन: स्वास्थ्य और फिटनेस के लिए एक नई पहल

बोकारो थर्मल में ओपन जिम का भूमि पूजन: स्वास्थ्य और फिटनेस के लिए एक नई पहल

बेरमो/स्वामी विवेकानंद ग्राउंड बोकारो थर्मल में सोमवार को ओपन जिम स्थल का भूमि पूजन वरीय महाप्रबंधक कार्यालय अधीक्षक सूरज कुमार तिवारी ने किया। इस अवसर पर बोकारो क्लब के सचिव विनय कुमार सहित डीवीसी के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

कार्यालय अधीक्षक सूरज कुमार तिवारी ने कहा कि लगभग पांच लाख रुपए की लागत से बनने वाले ओपन जिम का निर्माण होने से बोकारो थर्मल क्षेत्र के लोगों को अपने स्वास्थ्य और फिटनेस के लिए एक अच्छा स्थान मिलेगा। उन्होंने कहा कि ओपन जिम स्थल का निर्माण होने से क्षेत्र के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा भी होगी। इससे लोग अपने जीवन को स्वस्थ और सक्रिय बना सकेंगे।

ओपन जिम का निर्माण होने से क्षेत्र के लोगों को अपने घर के पास ही व्यायाम करने का अवसर मिलेगा, जिससे उनके स्वास्थ्य में सुधार होगा और वे अपने जीवन को अधिक सक्रिय बना सकेंगे। इस पहल से क्षेत्र के लोगों को बहुत लाभ होगा और वे अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक होंगे। डीवीसी के इस पहल की क्षेत्र के लोगों ने सराहना की है और उम्मीद जताई है कि ओपन जिम का निर्माण जल्द ही पूरा होगा और वे इसका लाभ उठा सकेंगे।

बेरमो संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal