Home » News Update » गिरिडीह जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से परिचालन भवन गिरिडीह में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

गिरिडीह जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से परिचालन भवन गिरिडीह में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

गिरिडीह जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से परिचालन भवन गिरिडीह में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह समेत कई नेता कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान कांग्रेस पार्टी की ओर से चलाए जा रहे संगठन सृजन कार्यक्रम को लेकर जानकारी दी गई। वंही मौके पर प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह ने कहा कि आगामी 2 सितंबर से 5 सितंबर तक जिले में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही साथ यह जानकारी दी कि कांग्रेस पार्टी में संगठन फेरबदल और जिला अध्यक्ष के चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गई है। गिरिडीह जिले के लिए गुजरात से विधायक इमरान खेड़ावाला को पर्यवेक्षक बनाया गया है। उनका साथ देने के लिए तीन सहायक पर्यवेक्षक बनाए गए हैं, इनमें पूर्व मंत्री जेपी पटेल, विधायक सोनाराम सिंकू और आभा सिन्हा शामिल है। वही मौके पर बताया गया कि 2 से 5 सितंबर तक जिले के अलग-अलग प्रखंडों और मंडल अध्यक्ष के बीच पर्यवेक्षक का बैठक और दौरा होगा। इस दौरान भेंट मुलाकात कर लोगों की भावना को लिया जाएगा। इसके बाद उसकी प्रति दिल्ली हेड क्वार्टर में समर्पित की जाएगी। श्री सिंह ने बताया कि संभावना है कि अक्टूबर में जिला को नया जिला अध्यक्ष मिल जाएगा। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव अजय कुमार सिन्हा उर्फ मंटू ने कहा कि संगठन सृजन के तहत जिला अध्यक्ष की नई नियुक्ति होगी इसको लेकर आला कमान की ओर से पर्यवेक्षक की नियुक्ति कर दी गई है। आगे कार्यक्रम को किस तरह से करना है इसको लेकर आज की बैठक में मंथन किया गया। मौके पर उपेंद्र सिंह, संतोष राय, राजेश धुरी, शेखर सिंह, वरुण कुमार, मदन लाल विश्वकर्मा, समीर खान, अमित सिन्हा, मंजुल अंसारी, सुलेमान अख्तर, राजा अंसारी, इमरान अंसारी आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal