बेरमो/सेंट्रल कोल फिल्ड लिमिटेड में वर्षों तक अपनी अपनी सेवा पूर्ण करने के बाद सेवानिवृत्त हुए बेरमो के सीसीएल कथारा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न परियोजनाओं के 19 सीसीएल कर्मियों को कथारा आफिसर्स क्लब में महाप्रबंधक संजय कुमार एवं यूनियन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मान पूर्वक माला व ,अंगवस्त्र पहनाकर उपहार स्वरूप एवं श्रीफल, भागवत गीता भेंटकर सम्मानित किया गया महाप्रबंधक संजय कुमार ने इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सेवानिवृत्त एक निश्चित प्रक्रिया है जो सेवा देने के दौरान ही तिथि तय कर दी जाती है जो सभी कर्मियों को एक दिन होना है वही सेवानिवृत्त कर्मियों की उज्जवल भविष्य के लिए भगवान से प्रार्थना की साथ ही कंपनी से मिलने वाली राशि का सही से सद्पयोग करने की सलाह दी इस दौरान उन्होंने बताया कि 19 सेवानिवृत कर्मियों में से 11 कर्मियों का पेंशन सिलेक्ट हो गया है बाकी का प्रोसेस में है । समारोह में एस ओ पी माधुरी मड़के ने महिला सेवानिवृत्त कर्मियों को सम्मानित कर विदाई दी 
मौके पर कई पदाधिकारी, कर्मचारी यूनियन प्रतिनिधि सहित कर्मियों के परिजन व अन्य लोग उपस्थित थे।
मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,
