Home » News Update » चतरा के कोयला नगरी में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक अपराधी को किया गिरफ्तार

चतरा के कोयला नगरी में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक अपराधी को किया गिरफ्तार

मो शाहबान

चतरा:पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पिपरवार थाना क्षेत्र के ग्राम न्यू मंगरदाहा के पास ट्रांसपोर्टिंग रोड पर छापामारी कर एक अपराधी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान आबिद अंसारी उम्र करीब 20 वर्ष, पिता मो. ताजमुल अंसारी, निवासी न्यू मंगरदाहा, थाना पिपरवार, जिला चतरा के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक, चतरा को 31 अगस्त 2025 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, टंडवा, प्रभात रंजन बरवार के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। दल ने रात में न्यू मंगरदाहा में छापामारी कर आबिद अंसारी को हिरासत में लिया। उसके कब्जे से एक 7.65 एमएम का अवैध पिस्टल और एक जिंदा गोली बरामद की गई।

इस मामले में पिपरवार थाना में कांड संख्या 27/2025, दिनांक 01/09/2025, धारा 25(1-A)/25(1-B)a/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की जांच और छापामारी में जुटी है।

छापामारी दल के सदस्य प्रभात रंजन बरवार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, टंडवा, उतम तिवारी, पुलिस निरीक्षक, टंडवा अंचल अभय कुमार, थाना प्रभारी, पिपरवार थाना, अभिमन्यु कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक, संजय कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक, अन्य सशस्त्र बल, पिपरवार थाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal