Home » News Update » राज्य स्तरीय योगासना स्पोर्ट प्रतियोगिता में गिरिडीह टीम ने जीते एक सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल

राज्य स्तरीय योगासना स्पोर्ट प्रतियोगिता में गिरिडीह टीम ने जीते एक सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल

गिरिडीह — 29 से 31 अगस्त तक बोकारो के दिल्ली पब्लिक स्कूल में संपन्न हुए छठे राज्य स्तरीय योगासना स्पोर्ट प्रतियोगिता में भाग लेने गिरिडीह के 6 खिला़ड़ी गए हुए थे। जिसमें से तीन खिलाड़ी पदक अपने नाम करने में कामयाब हुए। इसे लेकर के गिरिडीह जिला योगासना स्पोर्ट संघ के महासचिव अमित स्वर्णकार ने बताया कि इस राज्य स्तरीय योगासना प्रतियोगिता में भाग लेने पूरे झारखंड से लगभग तीन सौ खिलाड़ी आए हुए थे।

जिसमें प्रतियोगिता में गिरिडीह 6 खिलाड़ी आस्था गुप्ता, प्रियांशु कुमारी, स्मिता कुमारी, श्रेयान गुप्ता, रिदा अली और शिवानी कुमारी कोच आकाश स्वर्णकार एवं टीम मैनेजर जयप्रकाश गुप्ता के साथ बोकारो गए हुए थे।

उन्होंने बताया कि ये सभी खिलाड़ी पहली बार राज्यस्तरीय प्रतियोगिता खेलने गए हुए थे। इसके बावजूद भी उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए जूनियर आयु वर्ग में खेलते हुए हैंड बैलेंस इंडिविजुअल इवेंट में बीएनएस डीएवी की प्रियांशु कुमारी से ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

वही सीनियर-ए आयु वर्ग में खेलते हुए “द बैलेंस पाथ एकेडमी” की रिदा अली ने ट्रेडिशनल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल और बैक बैंड इंडिविजुअल में सिल्वर मेडल अपने नाम किया और शिवानी कुमारी ने भी ट्रेडिशनल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम करने में कामयाब रही।

वंही खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर गिरिडीह जिला योगासन संघ के राजेश जालान, बबलू सिन्हा, संतोष शर्मा, अमित स्वर्णकार, नवीन कांत सिंह, दयानंद जयसवाल, पुष्पा शक्ति, रोहित श्रीवास्तव, नितेश नंदन, सोनी कुमारी, मुक्ता कुमारी, शशिकांत विश्वकर्मा, अनिल सिंह, रोहित राय, उत्कर्ष गुप्ता आदि ने सभी विजेता और प्रतिभागियों को अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal