Home » News Update » कुन्दा में अवैध अफीम खेती के खिलाफ जागरूकता अभियान, पुलिस ने दी वैकल्पिक फसलों की सलाह।

कुन्दा में अवैध अफीम खेती के खिलाफ जागरूकता अभियान, पुलिस ने दी वैकल्पिक फसलों की सलाह।

मो शाहबान की रिपोर्ट,

चतरा: गुरुवार को पुलिस अधिक्षक सुमित कुमार अग्रवाल के निर्देश पर कुन्दा थाना क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ एक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को अवैध अफीम की खेती से होने वाले सामाजिक, आर्थिक और कानूनी दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना था।

 

पुलिस ने ग्रामीणों को बताया कि अवैध अफीम की खेती न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह सामाजिक और आर्थिक नुकसान का कारण भी बनती है। अभियान के दौरान ग्रामीणों को अफीम के बजाय वैकल्पिक और लाभकारी फसलों जैसे दलहन, तिलहन और व्यावसायिक फसलों की खेती के लिए प्रेरित किया गया। इन फसलों से न केवल किसानों की आय में वृद्धि होगी, बल्कि समाज में नशा मुक्त वातावरण भी स्थापित होगा।

 

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस तरह के अभियान से ग्रामीणों को सही दिशा में मार्गदर्शन मिलेगा और जिले में नशे के खिलाफ एक स्वस्थ समाज का निर्माण होगा। अभियान में कुन्दा थाना की पुलिस टीम और स्थानीय लोग सक्रिय रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal