Home » News Update » चतरा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, पुलिस ने वाहन चालकों को किया जागरूक

चतरा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, पुलिस ने वाहन चालकों को किया जागरूक

मो शाहबान

चतरा: रविवार को पुलिस अधीक्षक, चतरा के निर्देशानुसार जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न चौक-चौराहों पर दोपहिया, चारपहिया और अन्य वाहनों के चालकों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।

पुलिस ने वाहन चालकों को सीटबेल्ट और हेलमेट के नियमित उपयोग की महत्ता बताई। साथ ही सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन न करने और सुरक्षित ड्राइविंग के लिए जागरूक किया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सड़क सुरक्षा सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है, और नियमों का पालन कर हम न केवल अपनी, बल्कि दूसरों की जान भी बचा सकते हैं। अभियान में जिले के सभी थानों की पुलिस टीमें सक्रिय रूप से शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal