गिरिडीह — श्री खाटू वाले श्याम प्रभु का 46वां वार्षिक महोत्सव गुरुवार देर रात श्रद्धा और भक्ति के वातावरण के बीच संपन्न हो गया। गिरिडीह शहर के श्री महावीर कुटिया स्थित रामबाग में दो दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। दो दिनों तक चलने वाले इस पूजन उत्सव में प्रत्येक दिन शाम होते ही भजन-कीर्तन का कार्यक्रम शुरू हुआ, जिसमें बाहर से आए प्रसिद्ध भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। उनके भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक भावविभोर होकर झूमते नजर आए। वही इस मौके पर भव्य भंडारा का भी आयोजन किया गया था। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इस पूरे पूजन उत्सव को सफल बनाने में कई गणमानयों का सहयोग रहा।


