Home » News Update » बोकारो थर्मल में हिंदी पखवाड़ा 2025 का उद्घाटन और राजभाषा कार्यशाला का आयोजन।

बोकारो थर्मल में हिंदी पखवाड़ा 2025 का उद्घाटन और राजभाषा कार्यशाला का आयोजन।

बेरमो: बोकारो थर्मल में हिंदी पखवाड़ा 2025 का उद्घाटन और एक दिवसीय राजभाषा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान और मंगलदीप प्रज्वलन के साथ हुई। वरिष्ठ महाप्रबंधक ओएंडएम मधुकर श्रीवास्तव, महाप्रबंधक विद्युत राजेश विश्वास और अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

प्रबंधक डॉ. संज्ञा दाश ने अपने स्वागत और उद्घाटन भाषण में परियोजना में चल रहे राजभाषा के प्रचार-प्रसार से संबंधित कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला और हिंदी पखवाड़ा में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। वरिष्ठ महाप्रबंधक मधुकर श्रीवास्तव ने सभी को हिंदी पखवाड़ा की शुभकामनाएं दीं। कार्यशाला के संकाय सदस्य नवीन कुमार प्रजापति ने राजभाषा तिमाही प्रतिवेदन के महत्व और उसके प्रायोगिक अभ्यास पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने राजभाषा तिमाही प्रतिवेदन के भाग I और भाग II के प्रत्येक बिंदुओं पर प्रकाश डाला और कागजी प्रति के साथ अभ्यास भी कराया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रबंधक मो. तिताबु रहमान, प्रशांत कुमार और अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। उप महाप्रबंधक प्रशासानिक काली चरण शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया और राजभाषा कार्यान्वयन में सभी से अपनी सहभागिता बढ़ाने की अपील की।

हिंदी पखवाड़ा समारोह 2025 परियोजना में 08 सितंबर से 23 सितंबर तक मनाया जा रहा है, जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं और पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किए जाएंगे।

राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal