Home » News Update » गिद्धौर में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ के साथ बैठक।

गिद्धौर में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ के साथ बैठक।

गिद्धौर(चतरा): मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य को लेकर सोमवार को गिद्धौर में बीडीओ राहुल देव की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी बूथ लेवल ऑफिसर्स बीएलओ को निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।

 

बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रगति, त्रुटियों के सुधार, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने और मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने जैसे प्रमुख बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रशासन ने बीएलओ को कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया, ताकि मतदाता सूची को पूरी तरह से अद्यतन और त्रुटिमुक्त बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal