Home » News Update » हजारीबाग में भोरे-भोर चली ताबड़तोड़ गो’लियां, तीन हार्डकोर नक्सलियों का खात्मा

हजारीबाग में भोरे-भोर चली ताबड़तोड़ गो’लियां, तीन हार्डकोर नक्सलियों का खात्मा

Hazaribagh : झारखंड में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। हजारीबाग जिले के गोरहर थाना क्षेत्र में पुलिस और कोबरा बटालियन के संयुक्त अभियान के दौरान हुई मुठभेड़ में तीन कुख्यात नक्सली मारे गए हैं। इनमें एक करोड़ का इनामी नक्सली भी शामिल है। पुलिस मुख्यालय ने तीनों नक्सलियों के मारे जाने की आधिकारिक पुष्टि की है।

कैसे हुई मुठभेड़

सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा बलों को गुप्त सूचना मिली थी कि गोरहर इलाके में नक्सली संगठन का बड़ा दस्ता सक्रिय है। इसी आधार पर हजारीबाग पुलिस और कोबरा बटालियन ने संयुक्त अभियान चलाया। सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में हुई मुठभेड़ में तीन बड़े नक्सली ढेर हो गए।

बरामद हथियार

मुठभेड़ के बाद इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान तीनों नक्सलियों के शव बरामद किए गए। वहीं, मौके से तीन अत्याधुनिक एके-47 राइफल भी पुलिस ने जब्त किए हैं।

कौन-कौन मारा गया

1. सहदेव सोरेन उर्फ प्रवेश – माओवादी संगठन का केंद्रीय कमेटी सदस्य और झारखंड में नक्सली गतिविधियों का बड़ा चेहरा। इस पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित था।

2. रघुनाथ हेंब्रम – झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी का सदस्य, जिस पर 25 लाख रुपये का इनाम रखा गया था।

3. वीर सेन गंझू – कमेटी का सक्रिय सदस्य, जिस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

नक्सलियों को तीखी चोट

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस सफलता से नक्सलियों को गहरी चोट पहुंची है। सहदेव सोरेन और उसके सहयोगियों के मारे जाने के बाद संगठन की गतिविधियों को बड़ा झटका लगा है। आने वाले दिनों में इलाके में नक्सलियों की पकड़ और कमजोर होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal