बेरमो: डीवीसी कोनार में स्वच्छोत्सव के तहत स्वच्छता शपथ परियोजना प्रधान राणा रणजीत सिंह ने अपने पूरी टीम के साथ कॉन्फ्रेंस हॉल में लिया। स्वच्छता पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कर्मचारियों के बीच स्लोगन प्रतियोगिता, स्कूली बच्चों के बीच ड्राइंग प्रतियोगिता, कार्यालय और आसपास परिसरों में सफाई, श्रमवीरों को सम्मान आदि के कार्यक्रम शामिल हैंl साथ ही विश्वकर्मा पूजा 
डीवीसी कोनार असैनिक विभाग में सार्वजनिक विश्वकर्मा पूजा का मुख्य कार्यालय में आयोजन किया गया। पूजन और हवन का कार्य मनोज पंडित जी के द्वारा किया गया। हवन में सुजीत मोदी, ब्रिज मोहन, टेकलाल, राकेश भास्कर आदि ने भाग लिया। मुख्य कार्यालय के सभी कर्मचारी और अधिकारियों ने पूजन में हर्षोल्लास के साथ भाग लिया।
इस अवसर पर प्रबंधक असैनिक गोपाल महतो, रवी रंजन, चंद्रशेखर प्रसाद, डॉक्टर बी एन मंडल, सीएसआर प्रभारी सुनील कुमार, मध्य विद्यालय प्रधानाध्यापक राजेश्वर कुमार रजक, उच्च विद्यालय के बी के महतो, हॉस्पिटल के अमन टोप्पो, विवेक केरकेट्टा, दिनेश किस्कू, राकेश भास्कर, राकेश कुमार आदि उपस्थित थे।
राजेश सागर की रिपोर्ट,
