प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर 2025 को 75 वर्ष के हो गए हैं।
भारतीय जनता पार्टी में पिछले एक दशक से एक सवाल बार-बार उठता रहा है- क्या 75 साल की उम्र के बाद नेताओं को सक्रिय राजनीति से हट जाना चाहिए?
हर बार यह मुद्दा तब गर्माता है जब कोई वरिष्ठ नेता उम्र की इस सीमा तक पहुँचता है।
अब जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 75 साल के हो रहे हैं, इस बात की चर्चा फिर हो रही है।
