Home » News Update » बोकारो थर्मल में सप्लाई मजदूरों की मांग को लेकर वार्ता, एक सप्ताह के लिए आंदोलन स्थगित।

बोकारो थर्मल में सप्लाई मजदूरों की मांग को लेकर वार्ता, एक सप्ताह के लिए आंदोलन स्थगित।

बेरमो: बोकारो थर्मल में डीवीसी के सप्लाई मजदूरों की तीन सूत्री मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा के द्वारा 18 सितंबर से कार्य बहिष्कार की घोषणा के आलोक में डीवीसी के उप महाप्रबंधक कालीचरण शर्मा ने संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधियों को वार्ता हेतु आमंत्रित किया।

 

वार्ता में उप महाप्रबंधक ने बताया कि पूर्व का विवादित बिजली बिल बकाया का भुगतान मुख्यालय के निर्देशानुसार तत्काल स्थगित रखा गया है और प्रीपेड स्मार्ट मीटर को पोस्ट पेड में परिवर्तित करने की मांग को सकारात्मक अनुशंसा के निर्णयार्थ मुख्यालय अग्रसरित किया गया है।

 

सयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधियों ने सप्लाई मजदूरों के आवास का बिजली कटने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए स्मार्ट मीटर रीचार्ज करने से स्पष्ट इन्कार किया। उप महाप्रबंधक के आग्रह पर एक सप्ताह के लिए कार्य बहिष्कार आंदोलन को स्थगित किया गया, लेकिन बिजली कटौती पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई।

 

उप महाप्रबंधक ने आश्वस्त किया कि एक सप्ताह के अंदर अवश्य ही कुछ न कुछ समाधान निकाला जाएगा और अगर समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन के लिए संयुक्त मोर्चा स्वतंत्र होगा। इस अवसर पर वार्ता में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal