बेरमो: राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने रेड क्रॉस बोकारो की सहायता से प्राचार्य लक्ष्मी नारायण के अध्यक्षता में कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार के नेतृत्व में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन विधिवत् दीप प्रज्ज्वलित करके किया । दीप प्रज्ज्वलित करने में प्राचार्य लक्ष्मी नारायण, प्रो इंचार्ज प्रो गोपाल प्रजापति, मुख्य अतिथि कथारा ओपी राजेश प्रजापति सिंघम, डा अरुण कुमार रॉय महतो, डा प्रभाकर कुमार, रविंद्र कुमार दास, रेड क्रॉस बोकारो के प्रतिनिधि रहे।
प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने बताया रक्तदान अमृत महोत्सव 2.0 माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 75 वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर देश भर के शहरों के साथ पचास से अधिक देशों में 7500 से अधिक रक्तदान शिविर लगाए गए हैं। 
मुख्य अतिथि कथारा ओपी राजेश प्रजापति सिंघम ने कहा रक्तदान जीवनदान है। एन एस एस ईकाई बढ़ चढ़ कर अपनी सामाजिक जवाबदेही निभा रही है।
डा अरुण कुमार रॉय महतो ने कहा मेगा रक्तदान शिविर मानवता के प्रति एक महत्वपूर्ण सहायता है व समाज को स्वस्थ रखने में मदद करती है। 
कार्यक्रम पदाधिकारी डा प्रभाकर कुमार ने बताया स्वैच्छिक रक्तदान परोपकार का एक गहन कार्य है जो समाज के उन कमजोर वर्गों के प्रति जिम्मेदारी की भावना पैदा करता है जिन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता की आवश्यकता होती है। 
रविंद्र कुमार दास ने कहा किसी जरूरत मंद व्यक्ति की हम जान बचाते हैं तो इससे बड़ा धर्म और कुछ नहीं हो सकता है। 
मेगा रक्तदान शिविर में रक्त देने वालों में मुख्य अतिथि कथारा ओपी राजेश कुमार प्रजापति सिंघम, प्राचार्य लक्ष्मी नारायण, कार्यक्रम पदाधिकारी डा प्रभाकर कुमार , बड़ा बाबू रविंद्र कुमार दास, एन एस एस स्वयं सेवक जागृति कुमारी, मोहिनी कुमारी, मिलन कुमार गुप्ता आदि की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम पदाधिकारी डा प्रभाकर कुमार ने सभी रक्तदान शिविर में रक्तदान देने वाले के प्रति एवं रेड क्रॉस बोकारो के सभी सहयोगी प्रतिनिधियों को आभार प्रकट किया।
मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,
