Home » News Update » सतर्कता जागरूकता अभियान–2025 के अंतर्गत कथारा क्षेत्र में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन।

सतर्कता जागरूकता अभियान–2025 के अंतर्गत कथारा क्षेत्र में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन।

कथारा: 17 सितम्बर 2025 – सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल), कथारा क्षेत्र द्वारा सतर्कता जागरूकता अभियान–2025 के तहत आज ऑफिसर्स क्लब, कथारा में एक भव्य स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्रों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

शिविर में अब तक की रिपोर्ट के अनुसार 57 लोगों ने पंजीकरण कराया और 49 यूनिट रक्त का सफल संग्रह किया गया। सभी रक्तदाताओं को टी-शर्ट, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही, सभी के लिए अल्पाहार एवं जूस की व्यवस्था भी की गई थी।

कार्यक्रम का शुभारंभ कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री संजय कुमार द्वारा किया गया। विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि उन्होंने स्वयं भी रक्तदान कर समाज को एक सशक्त संदेश दिया कि “नेतृत्व केवल शब्दों से नहीं, बल्कि कर्मों से प्रदर्शित होता है।”

अपने प्रेरणादायी संबोधन में संजय कुमार ने कहा: “रक्तदान एक महान दान है, जो जीवन बचाने का सबसे सरल और प्रभावी माध्यम है। किसी अनजान व्यक्ति के जीवन को सुरक्षित करने का अवसर वास्तव में समाज और मानवता के प्रति हमारी सर्वोच्च जिम्मेदारी है। हम सबको यह संकल्प लेना चाहिए कि रक्तदान को एक नियमित आदत बनाएं, ताकि किसी भी अस्पताल या रोगी को कभी रक्त की कमी का सामना न करना पड़े।”

 

उन्होंने आगे कहा कि सतर्कता जागरूकता अभियान केवल ईमानदारी और पारदर्शिता तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति सामूहिक उत्तरदायित्व निभाने का भी आह्वान करता है। यह रक्तदान शिविर उसी भावना का जीवंत उदाहरण है।

इस अवसर पर K.M. Memorial Hospital, Bokaro का विशेष सहयोग रहा, जिनकी सक्रिय भागीदारी ने इस शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कथारा क्षेत्र का यह आयोजन सीसीएल की सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सामुदायिक कल्याण के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को एक नई दिशा प्रदान करता है।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal