Ranchi : झारखंड सरकार ने बड़े पैमाने पर देर रात IPS अधिकारियों को इधर से उधर किया है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गयी है। जारी अधिसूचना के अनुसार कई जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए हैं, वहीं कई आला अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
सबसे अहम बदलाव में डीजीपी अनुराग गुप्ता को ACB (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) और CID के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। अब वे केवल डीजीपी के दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
वहीं, लंबे समय से पोस्टिंग का इंतजार कर रही आईपीएस अधिकारी सुमन गुप्ता को एडीजी (रेल) की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही सुनील भास्कर को आईजी, बोकारो बनाया गया है।
जिलों के पुलिस कप्तानों में भी फेरबदल किया गया है। राकेश रंजन, जो अब तक चाईबासा के एसपी थे, को राजधानी रांची का नया एसएसपी नियुक्त किया गया है। उनकी जगह अमित रेणु को चाईबासा का नया एसपी बनाया गया है।
वहीं, रांची के सिटी एसपी की अजीत कुमार को जमशेदपुर का रेल एसपी बनाया गया है। उनकी जगह अब रांची के नये सिटी एसपी पारस राणा होंगे।

