परवेज़ आलम की रिपोर्ट
पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना कांड संख्या 52/25 के पॉक्सो केस के अभियुक्त विवेक कुमार पिता शंकर सिंह ग्राम माझीगवां थाना कोठी जिला गया बिहार के घर नौडीहा बाजार पुलिस ने आज 19 सितम्बर 2025 को ढ़ोल बाजे के साथ इश्तहार चिपकाया गया, नौडीहा बाजार थाना प्रभारी ने बताया की पोस्को केस के अभियुक्त के घर नौडीहा बाजार पुलिस के द्वारा इश्तहार चिपकाकर जानकारी दी गई है की अभियुक्त एक माह के अंदर यदि न्यायलय मे हाजिर नहीं होता है तो उसके घर पर विधिवत रूप से कुर्की जप्ती की जाएगी
