Home » News Update » धनबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 16 बाइक जब्त, दबोचे गए पांच मोटरसाइकिल चोर

धनबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 16 बाइक जब्त, दबोचे गए पांच मोटरसाइकिल चोर

Dhanbad: धनबाद जिले में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं पर रोक को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की और एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया. पुलिस ने 16 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है, जबकि तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. दो नाबालिगों को रिमांड होम भेजा गया है. रविवार को बरोरा थाना परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने यह जानकारी दी.

वाहन चेकिंग अभियान के दौरान मिली कामयाबी

ग्रामीण एसपी ने बताया कि 20 सितंबर को एसएसपी धनबाद के निर्देश पर हीरक रोड, मुराईडीह कॉलोनी गेट के पास बरोरा थानेदार साधन कुमार के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इस दौरान पकड़े गए दो युवकों ने स्वीकार किया कि उनकी बाइक चोरी की है. पकड़े गए युवक बाघमारा थाना क्षेत्र के डुमरा निवासी रोहित कुमार वर्णवाल उर्फ विवेक उर्फ कार्टिज ने पूछताछ में खुलासा किया कि गिरोह ने अब तक लगभग 40 मोटरसाइकिल धनबाद और बोकारो जिले के भीड़भाड़ वाले स्थानों से चोरी की हैं और विभिन्न क्षेत्रों में बेच दी है।

दो नाबालिगों को भेजा गया रिमांड होम

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एसडीपीओ पुरुषोत्तम सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम ने छापेमारी की और विभिन्न स्थानों से छुपाकर रखी गई 16 मोटरसाइकिल बरोरा तथा बाघमारा थाना क्षेत्र से बरामद की. गिरफ्तार आरोपियों मेंबाघमारा थाना क्षेत्र के राहुल कुमार वर्णवाल उर्फ विवेक उर्फ कार्टिज, राज चौहान उर्फ गुड्डू चौहान, रंजीत यादव (मूल निवासी लखीसराय, बिहार) और दो नाबालिग शामिल हैं. ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने कहा कि यह टीम वर्क का परिणाम है. अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये थे मौजूद

प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीएसपी पुरुषोत्तम कुमार सिंह, कतरास इंस्पेक्टर मुकेश कुमार चौधरी, बरोरा थानेदार साधन कुमार और बाघमारा थानेदार अजीत कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal