कुंदा (चतरा):मंगलवार को जिले के कुंदा थाना क्षेत्र के दुर्गा मंडप में पुलिस अधीक्षक चतरा सुमित कुमार अग्रवाल के निर्देश पर मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में कई लोगों ने हिस्सा लिया।
सहायक उपनिरीक्षक सोमारु राम थाना कुंदा, के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों को मादक पदार्थों के सेवन और अवैध खेती के नकारात्मक प्रभावों के बारे में बताया गया। विशेष रूप से अफीम और पोस्ता की खेती को रोकने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही, किसानों को वैकल्पिक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
अभियान का उद्देश्य नशे के खिलाफ सामुदायिक जागरूकता बढ़ाना और क्षेत्र में मादक पदार्थों की रोकथाम करना था। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की और इसे सामाजिक सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
