Home » News Update » उपायुक्त की अध्यक्षता में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा, मातृ वंदना योजना में सुधार के निर्देश

उपायुक्त की अध्यक्षता में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा, मातृ वंदना योजना में सुधार के निर्देश

चतरा:समाहरणालय के सभा कक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में जिला समाज कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मातृ वंदना योजना सहित अन्य योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई और आवश्यक निर्देश जारी किए गए।

 

उपायुक्त ने मातृ वंदना योजना में अपेक्षित प्रगति न होने पर असंतोष जताया। उन्होंने शत-प्रतिशत लाभुकों का फेशियल रिकॉग्निशन के माध्यम से ई-केवाईसी सुनिश्चित करने के लिए जिला सूचना अधिकारी (DIO) को आधार अपडेट कार्य में सहयोग करने का निर्देश दिया। सावित्री बाई फुले योजना के तहत कक्षा 8 से 12वीं तक की छात्राओं और 18-19 वर्ष की लाभुक युवतियों के आवेदन शीघ्र जमा कराने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी, शिक्षा अधीक्षक, सीडीपीओ और महिला पर्यवेक्षिकाओं को निर्देशित किया गया। साथ ही, सेविका-सहायिका के रिक्त पदों को अगली बैठक से पहले भरने के आदेश दिए गए।

 

समर कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों की ग्रोथ मॉनिटरिंग को प्रभावी ढंग से लागू करने और सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं को कुपोषित बच्चों को एमटीसी केंद्रों में भर्ती कर उनकी नियमित निगरानी करने के सख्त निर्देश दिए गए।

 

बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रेणु रवि, शंभू बड़ाईक जिला क्षेत्रीय प्रबंधक, समर अभियान, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी और जिले की महिला पर्यवेक्षिकाएँ उपस्थित थीं। उपायुक्त ने कहा कि योजनाओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन जिले के पोषण स्तर और महिला-शिशु कल्याण में सुधार के लिए महत्वपूर्ण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal