Home » News Update » चतरा में चिकित्सकों व पारा मेडिकल कर्मियों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू

चतरा में चिकित्सकों व पारा मेडिकल कर्मियों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू

चतरा:जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के उद्देश्य से जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) मद के तहत चिकित्सकों और पारा मेडिकल कर्मियों की संविदा आधारित नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह पहल जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पहुँच को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में गठित सात सदस्यीय समिति के तत्वावधान में 25 सितंबर से सूचना विज्ञान केंद्र के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में साक्षात्कार शुरू हो चुके हैं, जो 9 अक्टूबर तक जारी रहेंगे। इस अभियान के तहत मेडिकल ऑफिसर के 11 पद, विशेषज्ञ चिकित्सक (स्त्री रोग, नेत्र रोग, सर्जन, रेडियोलॉजिस्ट आदि) के 21 पद, जीएनएम के 12 पद, फार्मासिस्ट के 12 पद, लैब टेक्नीशियन के 6 पद, ओटी असिस्टेंट के 2 पद, एक्स-रे टेक्नीशियन के 2 पद, हॉस्पिटल मैनेजर के 2 पद सहित अन्य पदों पर चयन प्रक्रिया चल रही है।

 

उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने कही कि जिले के प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि डीएमएफटी के माध्यम से योग्य चिकित्सकों और पारा मेडिकल कर्मियों की नियुक्ति से न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच बढ़ेगी, बल्कि आमजन को समय पर बेहतर इलाज की सुविधा भी मिलेगी। यह पहल जिले के स्वास्थ्य ढांचे को और मजबूत करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal