Home » News Update » डीएवी टंडवा में साइबर सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन

डीएवी टंडवा में साइबर सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन

साइबर कथा कार्यक्रम के ज़रिए बच्चों और शिक्षकों के बीच कार्यक्रम का आयोजन हुआ

टीम हैश फाउंडेशन के बैनर तले साइबर सुरक्षा की मुहिम को दिया जा रहा है दिशा टंडवा:डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा, टंडवा में साइबर सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य पुष्पा कुमार झा ने अतिथि राजकुमार कश्यप को पौधा भेंट कर स्वागत किया।कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा कार्यक्रम के विशेषज्ञ राजकुमार कश्यप ने साइबर सुरक्षा के महत्व, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग और मजबूत पासवर्ड बनाने , गेम धोखाधड़ी, डिजिटल रैगिंग, फेक जॉब ऑफर, लॉन ऐप, डिजिटल अरेस्ट स्कैम, डीफेक ऐ आई, कॉल और वीडियो स्कैम के उपायों पर विशेष जानकारी दिए। राजकुमार कश्यप ने साइबर के गुण दोषों की व्याख्या की।साथ हीं साइबर सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य पुष्पा कुमार झा ने साइवर सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को साझा किया तथा सुरक्षित इंटरनेट के उपयोग को विस्तार से बताया। राजकुमार कश्यप ने मजबूत पासवर्ड बनाने, ओटीपी पासवर्ड को किसी के साथ साझा नहीं करने, संदिग्ध ई मेल पर क्लिक नही करने, सोशल मिडिया पर निजी जानकारी साझा नहीं करने, मोबाइल और कंप्यूटर में एंटी वायरस को नियमित अपडेट करने, पासवर्ड को मजबूत बनाने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक ना करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर बच्चों के बीच प्रश्नोत्तरी भी कराई गई।

कार्यक्रम का समापन प्रधानाचार्य के धन्यवाद ज्ञापन द्वारा हुआ। इस मौके पर प्रधानाचार्य सहित विद्यालय के सभी शिक्षकों और बच्चों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal