Home » News Update » झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य बने इक़बाल अहमद

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य बने इक़बाल अहमद

बोकारो/कथारा: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने कथारा क्षेत्र के समाजसेवी एवं वरिष्ठ नेता इक़बाल अहमद को केंद्रीय सदस्य के रूप में मनोनीत किया है। उनके केंद्रीय समिति में शामिल होने पर कथारा एवं आसपास के क्षेत्रों में जश्न का माहौल है। समर्थकों ने मिठाइयाँ बाँटकर और एक-दूसरे को बधाई देकर खुशी व्यक्त की।

ज्ञात हो कि इक़बाल अहमद वर्ष 1995 से गुरुजी स्वर्गीय शिबू सोरेन के विचारों से प्रभावित होकर झामुमो से जुड़े। बोकारो जिला समिति में वे 6 बार विभिन्न पदों पर कार्यभार संभाल चुके हैं। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और सक्रियता को देखते हुए इस बार उन्हें केंद्रीय समिति में जगह दी गई है।

इक़बाल अहमद ने पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडे तथा राज्य के मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो के प्रति आभार जताते हुए कहा कि –

“पार्टी ने जिस विश्वास और सम्मान के साथ मुझे यह जिम्मेदारी दी है, मैं उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वाह करूंगा और हमेशा पार्टी के लिए समर्पित रहूंगा।”

उनके आवास पर सुबह से ही बधाई देने वालों की भीड़ लगी रही।

बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से –

डॉ. रतनलाल मांझी, मंटू यादव, संतोष रजवार, मोहम्मद फैयाज आलम, आज़ाद अंसारी, मुकेश महतो, आकाश टुडु, हेमू यादव, शकील राज, अमित पासवान, रोशन लाल, रवि सुनील कुमार, अनमोल मुर्मू, नसीम अंसारी, मोहम्मद आफ़ाक, मुमताज़ आलम, फुरकान अंसारी, फैज़ल खान, मोहम्मद हाशिम, गणेश श्रीवास्तव, रंजीत महतो, सुमित रवानी, मोहम्मद अख्तर आदि सैकड़ों लोग शामिल रहे।

केंद्रीय समिति में शामिल होने पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal