बोकारो : बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत कॉपरेटिव कॉलोनी प्लॉट संख्या 155 में चल रहे सेक्स रैकेड का बोकारो पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह को गुप्त सूचना मिली थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार,सिटी डीएसपी आलोक रंजन के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन कर उक्त प्लॉट में छापामारी कर एक युवक शनि कुमार और एक युवती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया । गिरफ्तार शनि ने पुलिस को बताया कि युवतियों को कोलकाता से मंगवाता था और अपने उक्त किराए के मकान में सेक्स रैकेड का धंधा चलाता था ।

