पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई करवाई
चतरा. गिद्धौर पुलिस ने जपुआ मैदान के पास से दो किलो 520 ग्राम अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. साथ ही एक बाइक (जेएच 13 एच 8463) व दो मोबाईल को जब्त किया है।
गिरफ्तार तस्करों में गिद्धौर गांव निवासी भोला भुइयां पिता(मोती भुइयां) तथा पांडेबागी गांव निवासी संदीप कुमार भुइयां पिता(केदार भुइयां) शामिल हैं. यह जानकारी थाना प्रभारी शिवा यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही।
उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल को गुप्त सूचना मिली थी कि जपुआ मैदान के पास अफीम का खरीद-बिक्री किया जा रहा है. सूचना के आलोक में एसडीपीओ शुभम कुमार खंडेलवाल के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जपुआ मैदान के पास छापामारी कर अफीम के साथ दोनों को गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने ने बताया कि अवैध अफीम का अनुमानित बाजार मूल्य 12 से 13 लाख रूपये है इस संबंध में अभियुक्तों के विरूद्ध गिद्धौर थाना कांड संख्या 66/2025 के तहत एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज किया गया. गिरफ्तार दोनों को जेल भेज दिया गया।
छापामारी दल में एसडीपीओ, थाना प्रभारी, पुलिस अवर निरीक्षक सुनील कुमार सिंह, अशोक कुमार पांडेय व कई बल के जवान शामिल थे.
