टंडवा (चतरा) प्रखंड सांसद प्रतिनिधि बनने पर ईश्वर दयाल पांडेय को सिसई गांव में भव्य स्वागत किया गया। सांसद काली चरण सिंह के द्वारा ईश्वर दयाल पांडेय को टंडवा प्रखंड का सांसद प्रतिनिधि बनाया गया है। पार्टी के लिए समर्पित ईश्वर दयाल पांडेय अपनी कार्य कुशलता, व्यवहार कुशलता,कर्मठता के साथ जन सरोकार कार्यों में लगे रहते हैं। स्वागत कार्यक्रम आयोजित कर गाजे बाजे के साथ ईश्वर दयाल पांडेय का भव्य स्वागत किया गया। इसी क्रम में सम्राट क्लब सिसई के नवयुवकों के द्वारा भी श्री पांडेय का गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ट नेता सह पूर्व मुखिया श्री छेदी पांडेय, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार पांडेय, सदस्यता प्रभारी सह पूर्व महामंत्री उदय पांडेय, विस्तारक धनंजय पांडेय, शैलेश भारतीय, वरिष्ट नागरिक द्वारिका पांडेय, कृष्णकांत पांडेय, राम चन्द्र पांडेय, महेश पांडेय, सच्चिदानंद पांडेय, बद्री पांडेय, नागेश्वर पांडेय, सुबोध पांडेय, रविकांत पांडेय, सुशील कुमार विद्यार्थी, निरंजन पांडेय, अभय कुमार, राजीव रंजन, सतीश कुमार, अंशु कुमार, सुदर्शन पांडेय, सुमित कुमार पांडेय, अविनाश पांडेय उर्फ सोनू, विकाश कुमार पांडेय, राजवीर कुमार, अंशु कुमार, कन्हैया कुमार व अन्य शामिल थे।

