Home » News Update » नवरात्रि के समापन पर नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई

नवरात्रि के समापन पर नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई

टंडवा (चतरा) नवरात्र के पावन अवसर पर टंडवा के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का शुक्रवार को श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ विसर्जन किया गया। नौ दिनों तक चली पूजा-अर्चना एवं भक्ति में लीन श्रद्धालुओं ने विजयादशमी से लेकर एकादशी के दिन नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी। क्षेत्र के ग्राम सेरनदाग, सिसई, खधैया ,धनगड़ा सहित अन्य गांव में श्रद्धालुओं ने भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा के दौरान डीजे की धुन पर श्रद्धालु महिला पुरुष,बच्चे,बच्चियां नाचते-गाते, जयकारे लगाते हुए तलब,नदी नहर पहुंचे, जहां श्रद्धा पूर्वक मूर्तियों का विसर्जन किया गया। शोभायात्रा व मूर्ति विसर्जन का यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। पूरे आयोजन के दौरान भक्तों में गहरी आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला। प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा व व्यवस्था के उचित प्रबंध किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal