टंडवा(चतरा)प्रखंड क्षेत्र के ग्राम सेरनदाग में मानव वित्तीय सहयोग संस्था(संयुक्त परिवार) के तरफ से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मंच संचालक मनोज कुमार साहू एवं शिक्षक कृष्णा साहू ने किया। मानव वित्तीय सहयोग संस्था ने क्षेत्र के शिक्षक,शिक्षिका, समाजसेवी,बुद्धिजीवी एवं दुर्गा पूजा समिति सेरनदाग के पदाधिकारीयो अंगवस्त्र देकर एवं पुष्प वर्षा कर अतिथियों को मंच में सुशोभित कर बैच एवम स्मृति चिन्ह दे कर स्वागत किया गया। उत्तम प्रसाद साहू ने कहा कि सन् 2016 में इस संस्था को मैने स्थापना कर गांव युवाओं को जोड़ने का काम किया था। इस संस्था में जुड़े युवाओं ने दिन रात मेहनत कर ऊंचाई तक पहुंचाया है और लगातार 2016 से इस तरह का भव्य सामान समारोह आयोजन कर समाज में एक अलग पहचान बना चुका है। वही संस्था में अपना मुख्य भूमिका निभाने वाले तारकेश्वर कुमार साहु ने बोले कि संस्था का मुख्य लक्ष्य है मानव सेवा में समर्पित होना। उन्होंने बताया कि हमारी संस्था जब नहीं थी तो हमारे क्षेत्र के यासहाय लोगो को अपनी बेटी के शादी करना हो या किसी गरीब एवं लाचार परिवारों को बूढ़े मां-बाप अस्पताल में हो उन्हें कहीं भटकने की जरूरत नहीं है। हमारे संस्था में किसी भी सदस्य से संपर्क करें जो संस्था का नियम के तहत उसे आर्थिक सहयोग किया जाए गा। और अपने व्यवस्था अनुसार फिर इस संस्था में जमा करें। मौके पर उपस्थित शिक्षक बजरंगी प्रसाद साहू, विकास पांडे, अनिल कुमार महतो,आशीष कुमार,राजेश रजक, रविंदर कुमार ठाकुर, विकास कुमार, सुरेन्द्र ठाकुर, राजकुमार ठाकुर, धर्मनाथ महतो,विशुन प्रसाद साहू, मनोज कुमार साहु,अंकित पाठक,योगेंद्र मिश्रा,बिशेश्वर साहु,विनेश्वर महतो, शिक्षिका बिना कुमारी,पूनम कुमारी समाजसेवी उत्तम प्रसाद साहू,बालदेव प्रसाद साहू,मोहन कुमार साहू, दुर्गा पूजा समिति के पुजारी कैला साहु, होरिल साहु,त्रिवेणी साहू,संचालक ललित साहू,अध्यक्ष पारस गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार साहू,मीडिया प्रभारी कामेश्वर गुप्ता,एवम संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य प्रबंधक अनिल कुमार, शुभम कुमार,आनंद कुमार,सुनील भुइया,सक्रिय सदस्य प्रकाश कुमार,संजय राम,सूरज कुमार,विकास साहु, परमेश्वर कुमार उर्फ जुगल साहु, मुकेश राम,सरिता देवी,पूजा देवी,पिंकी कुमारी,मोहन,अजय कुमार,प्रदीप यादव,ललन कुमार उपस्थित थे।

