हंटरगंज(चतरा): बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहार सीमावर्ती जबड़ा और कोसमाही गांव के जंगल में गुरुवार को अवैध महुआ शराब के खिलाफ हंटरगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। चतरा पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल के निर्देश पर छापेमारी करते हुए यह कार्रवाई की गई है। इस दौरान पुलिस ने 6 भट्ठियों को ध्वस्त कर, देसी शराब बनाने वाली उपकरण को आग के हवाले करते हुए,1000 किलो जावा महुआ को भी नष्ट किया है। हालांकि इस दौरान अवैध शराब के कारोबारी जंगल का फायदा उठाते हुए भागने में सफल रहे।यह कार्रवाई चतरा एसपी के निर्देश पर हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार के नेतृत्व में की गई है। इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर थाना प्रभारी ने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए एसपी महोदय के निर्देश पर अवैध देसी शराब भट्टी के खिलाफ अभियान चलाया गया है। एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि बिहार के बॉर्डर से सटे गांव जबड़ा और कोसमाही के जंगल में संचालित अवैध देसी शराब भट्टी से शराब निर्माण कर बिहार भेजा जाता है। एसपी महोदय के निर्देश पर तुरंत कार्रवाई करते हुए मेरे नेतृत्व में एक टीम का गठन कर। उक्त स्थल पर पहुंचकर 6 भट्ठियों में लगभग एक हजार किलो जावा महुआ नष्ट करते हुए शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरण प्लास्टिक का ड्रम को आग के हवाले कर दिया है। इस दौरान अवैध शराब के कारोबारी जंगल का फायदा उठाते हुए भागने में सफल रहे। अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ चतरा पुलिस लगातार अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब निर्माण और बिक्री करने वाले लोगों को किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा।पुलिस की इस कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। थाना प्रभारी ने बताया कि शराब निर्माण करने वाले लोगों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अभियान में थाना प्रभारी प्रभात कुमार, पुoअo नि o भोला साह के अलावा भारी संख्या में सशस्त्र जवान भी शामिल थे।

